( रिपोर्ट बहुआयामी समाचार हरदोई )

टड़ियावां।* आषाढ़ी का मेला देखने के दौरान महर्षि मंगल गिरि आश्रम के पौराणिक कुंड में नहा रहे दो युवक उसी में डूब गए। जिसमें से एक को बचा लिया गया, जबकि दूसरे की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस का कहना है दोनों शराब के नशे में थे। एक को बचा लिया गया, लेकिन दूसरा तैर नहीं सका और डूब गया।.बताया गया है कि इन दिनों अहिरोरी के भूतनाथ मंदिर और महर्षि मंगल गिरि आश्रम में आषाढ़ी का मेला चल रहा है। शनिवार को थाने के उमरी मजरा खाड़ाखेड़ा निवासी सुरेंद्र का 38 वर्षीय पुत्र सुधीर गांव के योगराज के 25 वर्षीय पुत्र उमेश के साथ मेला देखने गया हुआ था। वहां आश्रम और मंदिर में काफी भीड़ थी। सुधीर और उमेश आश्रम के पौराणिक कुंड में नहाने लगे। दोनों उसी में डूब गए। इसका पता होते ही वहां भगदड़ मच गई। तमाम लोग दौड़ पड़े। कुंड में दोनों युवकों की तलाश की जाने लगी। उमेश को बाहर निकाल लिया गया, जबकि सुधीर को जब तक ढूंढ़ा गया, उससे पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। इसका पता होते ही एसएचओ टड़ियावां अशोक कुमार सिंह और हल्का इंचार्ज एके यादव वहां पहुंचे।इस बारे में एसएचओ श्री सिंह का कहना है कि दोनों युवक शराब के नशे में थे। इसी वजह से बचाव नहीं कर सके। पुलिस ने उमेश को सीएचसी भिजवाया और शव को अपने कब्ज़े में लेते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

🖋️रिपोर्ट पुनीत शुक्ला

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।