बिसौली/बदायूं : मुंसिफ कोर्ट परिसर में सिविल जज मनीष कुमार ने पौधे रोपे। उन्होंने कहा कि पौधारोपण करने मात्र से ही हमारी जिम्मेदारी पूरी नहीं हो जाती बल्कि उनकी उचित देखभाल करना भी बेहद जरूरी है। मुंसिफ जज ने कहा कि अधिक से अधिक पौधारोपण कर हम सभी को वृक्षों के ऋण को उतारने का कर्तव्य निभाना चाहिए। रेंजर मनोज पाल सिंह ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण के लिए वन विभाग हरसंभव प्रयास कर रहा है। इस दौरान हाशिर खान, सुमित चौधरी, भूपेश यादव, अमरसिंह, केके यादव, सौदान सिंह, राजीव यादव आदि मौजूद रहे।

✍️ रिपोर्ट : आई एम खान संवाददाता बिसौली

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *