बिसौली/बदायूं : वृक्षारोपण अभियान के अन्तर्गत तहसीलदार रविन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में तहसील कर्मचारियों व अधिवक्ताओं ने पौधारोपण किया। श्री सिंह ने कहा कि अधिक से अधिक वृक्षारोपण के लिए लोगों को जागरूक किए जाने की जरूरत है। तहसील परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान तहसीलदार ने कहा कि धरती के समस्त जीवों को प्राणवायु देने में वृक्षों का योगदान सबसे अहम है। ऐसे में हम सभी का भी दायित्व है कि अधिक से अधिक पौधारोपण कर पर्यावरण की रक्षा हेतु आगे आएं। इस अवसर पर नायब तहसीलदार गिरजा शंकर यादव, कानूनगो चेतेन्द्र शर्मा, तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनूप शर्मा एड., नरेश चंद्र पाराशरी एड., अंकित मिश्रा, कमल सक्सेना एड. आदि उपस्थित रहे।

✍️ रिपोर्ट : आई एम खान संवाददाता बिसौली

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *