रिपोर्ट नसीम अहमद

जलीलपुर गंगा खादर क्षेत्र में पिछले 1 सप्ताह से गंगा का जलस्तर बढ़ने से क्षेत्र में बाढ़ उत्पन्न हो गई थी। लोगों के घर में पानी भर गया था। गांव टापू तब्दील हो गए थे। आवागमन बाधित हो गया था। पानी तो उतरा लेकिन लोगों की समस्याएं उत्पन्न हो रही है। जलीलपुर क्षेत्र का सबसे बाढ़ प्रभावित गांव रायपुर खादर है। जो गांव से तो पानी उतर गया है। खेतों में पानी भरा हुआ है।

ग्रामीण सोनू सिंह 37 वर्ष, प्रिंस 9 वर्ष, कंचन 13 वर्ष, अंकुल 12 वर्ष, विनीत कुमार 24 वर्ष, बबीता पत्नी मई चन्द 38 वर्ष, बच्चें ऋतिक 11 वर्ष, हर्ष 7 साल, रितिका 6 साल की आंखों में दिक्कत हो रही हैं। महिला बच्चे पुरुष बीमार है। ग्रामीणों का कहना है। कि आंखों में बहुत ज्यादा जलन हो रही है। जिससे आंखें मसलने पर लाल होना पानी आना आदि की समस्या उत्पन्न हो रही है। लोग बीमार है। ग्रामीणों ने बताया कि प्राइवेट डॉक्टर से दवाई लेते हैं। तो वह उनसे दुगने तिगने दामों में दवाई देते हैं। बताया कि हम लोग तो वैसे ही बाढ़ से पीड़ित लोग हैं। राशन सामग्री के पैसे बड़े मुश्किल से जोड़ पा रहे हैं। ऊपर से गांव में बीमारी ने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। सरकारी डॉक्टरो के चैले गांव में डीएम साहब के आने से पहले ही आए थे। उसके बाद गांव में कोई भी सरकारी डॉक्टर गांव में नहीं पहुंचा है। गांव में दर्जनो लोग बीमार है। लोगो ने बताया धीरे धीरे पूरे रायपुर खादर में आंखो की बीमारी फैलने की आशंका है।

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *