रिपोर्ट नसीम अहमद

हल्दौर। क्षेत्र के ग्राम छजुपुरा सादात में नवासा ए रसूल हजरत इमाम हुसैन और उनके साथियों की शहादत की याद में आयोजित मजलिसों के तीसरे दिन की पहली मजलिस दरगाहे फ़ातेमा जैहरा तथा दूसरी मजलिस इमामबारगाह में आयोजित हुई। मजलिसों को क्रमशः ज़ाकिर मौहम्मद रज़ा व मौलाना नदीम अब्बास ने ख़िताबत किया ।


इमाम बारगाह में आयोजित मजलिस में मौलाना नदीम अब्बास ने कहा कि रसूल अल्लाह के नवासे हज़रत इमाम हुसैन ने अपने नाना के दीन इस्लाम और इंसानियत को क़यामत तक जिंदा रखने के लिए करबला के मैदान में अपनी और अपने भरे घर की क़ुरबानी दे दी। मजलिसों में सोज़खानी मौहम्मद रजा, नायाब हैदर, मौहम्मद अब्बास,आलम ज़ैदी, ग़ाज़ी अब्बास ने पेश ख़ानी रईस जैदी ने व नोहा खानी, सादिक रजा , अम्मार हैदर ने की कार्यक्रम का संचालन शाही वास्ती ने किया ।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed