(MD news //updates Hardoi )

बिलग्राम क्षेत्र के दुर्गागंज निवासी रामदास के पुत्र अंशुल ने बहन दामिनी कुशवाहा (20) की शादी दो साल पहले माधौगंज कोतवाली क्षेत्र के इकसई निवासी अंकित के साथ की थी। दो दिन पहले मायके दुर्गागंज अपने घर पति के साथ आई थी। मायके में बर्थडे पार्टी थी। बताया कि अंकित अपने घर चला गया था। उसके बाद दामिनी मायके में छत वाले कमरे में पंखे से दुपट्टे का फंदा लगाकर जान दे दी।इसकी जानकारी पर परिजनों में मातम पसर गया। इसके बाद महिला के ससुरालीजनों को भी सूचना दी गई। भाई अंशुल ने बताया कि दामिनी बीमारी से परेशान थी। सिर दर्द का इलाज चल रहा था। दामिनी के कोई संतान नहीं है।कोतवाल डीडी सिद्धार्थ ने बताया कि महिला के मायके पक्ष व ससुरालीजनों की तरफ से कोई भी आरोप-प्रत्यारोप नहीं लगाया गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *