रिपोर्ट:रजत पाण्डेय

शाहजहांपुर : शाहजहांपुर में जल चढ़ाने जा रहे कांवरियों से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। हादसे में लगभग एक दर्जन कांवरिये घायल हो गए जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद आगे रवाना कर दिया गया है। हालांकि हादसे में कोई भी कांवरिया गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है।

घटना थाना रोजा क्षेत्र के अटसलिया गांव के पास की है जहां फर्रुखाबाद से गंगाजी से जल लेकर गोला गोकर्णनाथ जा रहे कांवरिये ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार थे। ट्रैक्टर से दो ट्रालियों को जोड़ा गया था। अचानक मोड़ आने पर एक ट्राली पलट गई ट्राली के पलटने से उसमें सवार लगभग एक दर्जन कांवरिया घायल हुए हैं। किसी भी कांवरियों को गंभीर रूप से कोई चोट नहीं आई है। स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार करने के बाद कांवरिये आगे की तरफ रवाना हो गए। कांवरियों के ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने की खबर पर पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। फिलहाल हादसे में कोई भी कांवरिया गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *