( ब्यूरो रिपोर्ट बहुआयमी समाचार हरदोई)

जी हां पुलिस का नाम सुनते ही लोगों की जुबान पर तरह-तरह की बातें आती है लेकिन एक ऐसा पुलिसकर्मी जिसने पुलिस विभाग का नाम रोशन कर दिया इस पुलिसकर्मी का नाम कांस्टेबल सुरेश सबलोक है। कांस्टेबल सुरेश मूलरूप से यूपी के सहारनपुर जिले के निवासी है। वर्तमान में वह हरदोई जिले में डॉयल 112 के पीआरवी संख्या 2711 पर तैनात है। पुलिस विभाग में कांस्टेबल सुरेश वर्ष 2019 में भर्ती हुए थे। सुरेश बताते हैं कि जब से उनका चयन हुआ है तब से वह अपनी ड्यूटी के साथ ही रास्ते में मिलने वाले बेजुबानों के खाने और आज़ाद कराने की कोशिश करते है। कांस्टेबल सुरेश को शहर या कस्बे में पिंजरे में कैद कोई पक्षी अगर बिकता मिलता है तो उसे यह अपने पैसे से खरीदकर आसमान में आजाद कर देते है।इस कार्य के वीडियो वायरल होने के बाद लोग पुलिसकर्मी की प्रशंसा करते नज़र आ रहे है। इतना ही नहीं यह कांस्टेबल अपने वेतन से हर माह कुछ न कुछ सराहनीय कार्यों में लगाता है। जब इसे बाजार या अन्य स्थानों में पिंजरे में कैद कोई पक्षी नहीं मिलता है तो यह उसी वेतन से पैसा निकालकर गौशाला आदि के बेजुबानों के लिए चारा भेज देता है।इसकी जानकारी जब हरदोई के एसपी राजेश द्विवेदी को हुई तो उन्होंने पुलिसकर्मी सुरेश सबलोक को बुलाया और उसकी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग आप जैसे जवानों के सराहनीय कार्य करने से गौरवान्वित होता है।एसपी ने कहा कि कांस्टेबल सुरेश से अन्य जवानों को भी प्रेरणा लेकर मानवीय जीवन का परिचय देना चाहिए। उन्होंने कहा कि उनको पता चला कि अल्प वेतन से 1400रूपये खर्च करके आरक्षी ने सभी चिड़ियों को उड़ा दिया। इस पर उन्होंने आरक्षी को बुलाकर 10हजार रूपये का इनाम देकर पुरस्कृत किया है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

*पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ का दो दिवसीय कैंप शुरू; पालिका कर्मियों को मिलेगी ₹5,000 की विशेष छूट MD NEWS बहुआयामी समाचार रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर फतेहपुर। नगर पालिका परिषद फतेहपुर में सोमवार से भारत सरकार की महत्वाकांक्षी ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ के तहत दो दिवसीय जन जागरूकता कैंप की शुरुआत हुई। राजरानी सोलर ग्रीन एनर्जी द्वारा आयोजित इस कैंप का शुभारंभ नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (EO) रविंद्र कुमार और यूपी नेडा (UPNEDA) के अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।कैंप के पहले ही दिन स्थानीय निवासियों में भारी उत्साह देखा गया। 200 से अधिक लोगों ने सोलर पैनल स्थापना, सरकारी सब्सिडी और इससे होने वाले आर्थिक लाभों की जानकारी ली, जबकि 10 उपभोक्ताओं ने मौके पर ही अपना पंजीकरण कराया। इस दौरान राजरानी सोलर ग्रीन एनर्जी के प्रोपराइटर ज्ञान सिंह ने लोगों को सौर ऊर्जा के महत्व को समझाया।कर्मचारियों के लिए विशेष ऑफरकैंप का मुख्य आकर्षण नगर पालिका कर्मचारियों के लिए की गई विशेष घोषणा रही। इसके तहत 29 और 30 जून 2026 के बीच पंजीकरण कराने वाले पालिका कर्मियों को भारत सरकार द्वारा निर्धारित अनुमानित लागत पर ₹5,000 की अतिरिक्त छूट दी जाएगी।अपील: अधिशासी अधिकारी ने शहरवासियों और पालिका कर्मियों से इस दो दिवसीय कैंप का अधिक से अधिक लाभ उठाने और बिजली बिल से मुक्ति पाने की अपील की है।