आज दिनांक 24 -08- 2023 को बहुआयामी शिक्षा तकनीकी अनुसंधान समिति के प्रदेश नियंत्रक श्री इंजीनियर इस्तियाक अली जी के द्वारा मोहल्ला नौरंगाबाद पायस हार्ट पब्लिक स्कूल लखीमपुर में निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 160 लोग लाभान्वित हुए। आई कैंप में डॉ. श्राफ चैरिटी आई हॉस्पिटल मोहम्मदी की डॉक्टर्स की टीम ने 160 लोगों की आंखों की जांच की जिसमें 52 लोगों के निशुल्क ऑपरेशन के लिए डॉ.श्राफ चैरिटी आई हॉस्पिटल ग्राम सहदेवा गोला शाहजहांपुर रोड मोहम्मदी ले जाया जाएगा। तथा आने जाने वह रहने खाने की सुविधा निशुल्क प्रदान की जाएगी ।इस अवसर पर संस्था की महिला जिला अध्यक्ष फरहीन बनो , जिला सचिव मोहम्मद जावेद , लकी , मो इमरान जुनैद , अब्दुल सलाम , डॉ.श्राफ चैरिटी आई हॉस्पिटल टीम के कोऑर्डिनेटर डॉक्टर समीर अली, डॉक्टर सुनील वर्मा ,लक्ष्मी प्रभाकर, कंचन देवी , साक्षी वर्मा, अर्चना बाजपेई, अंजली मिश्रा , अंशिका वर्मा , मालती यादव , नेहा , खानम , विमल कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed