सदा-ए-मोबीन ❤️✍️ नेता कैसा हो
भारत की लगभग 73% आबादी ग्रामीण क्षेत्र में निवास करती है! गांव के लगभग 99% परिवार खेती (फसल, दूध, सब्जी, फूल, भैंस, बकरी आदि का काम) मजदूरी, छोटे व्यापारी (फेरीवाले, ठेले पर मूंगफली आदि बेचना, मिट्टी के बर्तन आदि का काम) आदि से जुड़े हैं!
जो 27% शहरी आबादी है उसमें भी 10% लोग गरीब, झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले, मजदूर और छोटे व्यापारी हैं!
इन गरीब ,मजदूर,किसानों व छोटे व्यापारियों के बच्चे बचपन से ही मां-बाप के काम में हाथ बटाते हैं! घर, कपड़ा और रोटी के लिए संघर्ष करते हैं! मुश्किल से सरकारी स्कूल में पढ़ पाते हैं! ये बच्चे स्कूल में अध्यापकों के व्यवहार, सरकारी अस्पताल के हालात, थाना, ब्लाक, कोर्ट कचहरी, गांव की पंचायत के साथ अनाज बेचने जाने पर बड़े व्यापारियों के मिजाज से बखूबी वाकिफ होते हैं!
जब बाप के पास पैसा नहीं होता है तो वह गांव के लोगों से कैसे कर्ज लेता है, मां अपने जेवर बेचकर कैसे घर के खर्चे चलाती है, बहन की शादी पर कितने रिश्तेदारों से पैसा उधार लेना पड़ता है आदि!
ये गरीब किसान मजदूर और छोटे व्यापारियों का बच्चा संघर्षों के बीच जीवन जीते हुए जब बड़ा होता है तो हालात बदलने की सोचता है, जिनके अंदर सिर्फ अपने ही हालात बदलने की सोच रहती है वह कुछ सिर्फ अपने लिए करते हैं और अपना जीवन स्तर सुधार लेते हैं! लेकिन जिनके सीने में पूरी व्यवस्था को परिवर्तित करा कर समाज के हर व्यक्ति के जीवन स्तर को सुधारने की आग जलती है, वो परिवर्तन की आवाज उठाता है ….फिर नौकरी नहीं तलाश करता.., आंदोलन करता है, संगठन बनाता है!
यह जमीनी आदमी जब नेता बनता है तो संसद में आम जनमानस की आवाज उठाता है, इसने बेरोजगारी का दंश झेला है, इसने गरीबी को जिया है, इसने भ्रष्टाचार को अपनी आंखों से देखा है, इसने किसानों के दर्द को झेला है, इसलिए इसकी आग संसद में भी ठंडी नहीं होती और समाज के लिए कुछ न कुछ करने को ही सोचता है,… क्योंकि यह तो सदा रूखा सूखा खाकर जमीन पर ही सोया है, इसलिए गाड़ी बंगला के चक्कर में नहीं पड़ता!
इसे ट्रेन बस आदि के सफर का बखूबी ज्ञान है इसलिए इसमें सुधार की सोचता है!

यह विडंबना की बात है आज हम उसे नेता कहते हैं या बनाते हैं जो विदेश में पढ़ा है, ऐश ओ आराम की जिंदगी जी, जिसने गरीबी सिर्फ किताबों में पढ़ी है, जो किसानी को सिर्फ सुनता है, जो पैसेंजर गाड़ी का सिर्फ नाम जानता है, जो बेरोजगारी शब्द से ही वाकिफ है…. बताओ क्या किसान, मजदूर और बेरोजगारों के प्रति उसकी संवेदनाएं सच्ची हो सकती हैं!
जब उसे जमीनी हकीकत मालूम ही नहीं, किसी दर्द का व्यावहारिक ज्ञान ही नहीं तो क्या वह हमारे दर्द को वास्तव में महसूस कर पाएगा! वह तो विदेश में पढ़ कर आया है, उसके बच्चे भी विदेश में पढ़ेंगे! हमारे साथ सिर्फ फोटो खिंचा कर हमें बेवकूफ बनाता रहेगा!
उसे क्या मालूम धान लगाना कितना कठिन है, गन्ना छीलने में क्या दर्द होता है, बेरोजगार आदमी शहर में नौकरी के लिए कैसे रहता है!

समाज एक गलत दिशा में जा रहा है वह चुनाव के समय नेता की गाड़ियों की संख्या देखता है, उसके कपड़े देखता है, उसके साथ खरीदे हुए लोगों की भीड़ देखता है, उसकी प्रॉपर्टी देखता है, उसकी पार्टी देखता है, फिर देखता है कौन हमारी भावनाओं से खेलने के लिए जाति धर्म आदि का सहारा लेता है, भावनाओं में बहते समय मस्तिष्क शून्य हो जाता है, उसे सिर्फ भौकाल और भीड़ ही दिखाई पड़ती है वह भी उसी के साथ चल पड़ता है, वोट डालने वाली लाइन में उसे समोसे से भी मिलते हैं, पैसे भी, नेता जी भी हाथ जोड़े अपनी गाड़ी लिए खड़े मिलते हैं… वोट डालते वक्त जब मशीन की सीटी बजती है, वह कमरे में अकेला होता है, उसका दिमाग काम करना शुरू कर देता है जैसे ही वह बाहर निकलता है अब उसके पास कोई नहीं आता वह नेता जी को नमस्ते करता है कहता है मुझे घर तक छुड़वा दो नेता जी कहते हैं अरे चले जाओ यार मुझे अभी और लोगों को लाना है! फिर वह बेचारा 5 साल पछताता है… नेताजी सिर्फ अखबार या टीवी में दिखते हैं या कभी-कभी रोड पर तेज रफ्तार गाड़ी में जाते हुए!… वह अपने साथियों के साथ रोजमर्रा के काम करता है….. जैसे ही फिर चुनाव करीब आते हैं लोग भेष बदल बदल कर आ जाते हैं यह भोला-भाला आदमी फिर भावनाओं में बहने लगता है उन्ही 5 नेताओं के चक्कर में जिंदगी भर ठोकर खाता है!
याद रखें जिस पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष इन पैमानों पर खरा न उतरे उससे दूर रहना है यानी वह जमीन से संघर्ष करके आया हो विरासती सुल्तान न हो!

लोकपाल के लिए खूब आंदोलन हुआ था, क्या भ्रष्टाचार खत्म हो गया? अब कहां है वो आंदोलनकारी?
कुछ महीनों से किसानों के लिए आंदोलन हो रहा है, क्या किसान इसके पहले मुनाफे में था? उसके सामने समस्याएं नहीं थी, आज जो किसानों के नेता बन रहे हैं क्या उन्होंने कभी हल चलाया है? खेतों में 12 घंटे काम करने का व्यवहारिक ज्ञान रखते हैं!… मजे की बात इसमें से कई ने तो कानून आने पर स्वागत किया था फिर जब कुछ नेता आंदोलन करने लगे तो वह सीधे रोने लगे ताकि हम कुछ नया करके भोले-भाले किसानों को अपना नेता मनवाने में कामयाब हो जाएं!…. मुझे लगता है वह सिर्फ अपनी राजनीतिक रोटियां किसानों की भावनात्मक आग से सेकने आए हैं! चुनाव के बाद खुद मंत्री की कुर्सी पे या AC कमरे में सोएंगे, किसान बेचारा खेतों में!

हमें चाहिए हम नेता अपने बीच से चुने, जो हमारे दर्द को जी चुका हो,.. यहां पर विवेक की जरूरत है, स्थिरता की जरूरत है, धैर्य की जरूरत है, संकल्प की जरूरत है, उसके पास पैसा नहीं होगा, गाड़ी नहीं होगी, भीड़ नहीं होगी, लेकिन वह तुम्हारा हमदर्द होगा, ईमानदार और सच्चा होगा,… उसने राजनीति को सिर्फ तुम्हारे हालात बदलने के लिए चुना है व्यवसाय के लिए नहीं!
— लेखक— आपका भाई/दोस्त मोबीन गाज़ी कस्तवी
(सामाजिक और राजनीतिक परिवर्तन की सोच पाले एक छोटा सा कार्यकर्ता)
9455205870

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सदा -ए -मोबीन ❤️✍️ दहेजऔरउसका_निवारण (रोकना)…दुनिया के सभी मुल्कों की तरक्की उसमें रहने बसने वाले इंसानों की तरक्की पर निर्भर करती है हर मुल्क में भिन्न-भिन्न जाति समूह के लोग पाए जाते हैं और सभी जातियों की अपनी अपनी संस्कृति और परंपरा होती है, आज के दौर में दहेज लगभग सभी जातियों में विद्यमान एक परंपरा है, आधुनिक दौर में उन सभी स्थापित परंपराओं को खत्म करना अति आवश्यक है जो एक प्रजातंत्रात्मक देश में समानता के सिद्धांत को प्रभावित करती हैं तथा समाज व देश की तरक्की में बाधक बनती हैं!दहेज प्रथा इसमें एक प्रमुख बाधा है इसे रोकने के लिए संसद ने 1961 में दहेज प्रतिषेध अधिनियम बनाया, अफसोस कि वह किताबों से निकलकर धरातल पर पूरी तरह से लागू नहीं हो पाया यानी नागरिकों ने उस पर पूरी तरह से अमल नहीं किया!दहेज का मतलब किसी मूल्यवान प्रतिभूति से है यह हमारे समाज की एक अहम कुरीति के रूप में उभरती चली आ रही है, इस पे जिन पढ़े-लिखे, संपन्न और प्रतिष्ठित लोगों को रोक लगाना चाहिए वही इसका प्रदर्शन कर बढ़ावा दे रहे हैं, जिसका बुरा असर गरीबों पर पड़ता है उन्हें इससे मानसिक, भावनात्मक और असमानता जैसी प्रवृति का शिकार होना पड़ता है और अपनी लड़कियों को बोझ समझने लगते हैं!इसके कारण देश में औसतन हर एक घंटे में एक महिला दहेज संबंधी कारणों से मौत का शिकार होती है, दहेज के कारण ही घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न, आईपीसी 498 A, मारपीट, सीआरपीसी 125, तीन तलाक, आदि अपराध होते हैं, लोग अदालतों के चक्कर लगाकर हजारों रुपए व कीमती समय बर्बाद करते हैं और सरकारी मशीनरी के प्रयोग से देश पर आर्थिक बोझ पड़ता है!अगर सभी जातियों के पढ़े-लिखे, समाज व देश हित में सोचने वाले लोग इस प्रथा को खत्म करने के लिए अपने समाज से इस्लाही तहरीक (सुधार आंदोलन) शुरू कर दें तो यह पूरी तरह खत्म हो जाएगी!हमने अपने साथियों के साथ अपनी गद्दी (गाज़ी) बिरादरी से इस कुरीति को खत्म करने की तहरीक शुरू कर दी है!भारत के विभिन्न राज्यों में गद्दी बिरादरी के लोग रहते हैं हर क्षेत्र में किसी न किसी रूप में दहेज का चलन है हमारे समाज में अधिक दहेज की मांग करना, भारी-भरकम बारात ले जाना, तरह तरह का खाना बनवाना, बड़े-बड़े भौकाली लोगों को दावत देने को लोग अपनी प्रतिष्ठा समझते हैं! हम किसी से कम नहीं की भावना में जीने वाले हमारे गद्दी भाइयों यह सोच हमारी बिरादरी, समाज और देश की तरक्की में बाधक है!और तो और बहुत से पढ़े-लिखे हमारे नौजवान साथी यह सोच बना लेते हैं कि पढ़ लिख कर जब हमें नौकरी मिल जाएगी तो किसी पैसे वाले परिवार से हमारा रिश्ता होगा खूब दहेज मिलेगा और बहुत हसीन बीवी, यानी पढ़े-लिखे और नौकरी पेशा लड़कों में दहेज की इच्छा चार गुना बढ़ जाती है, और लड़की वाले भी यह सोच बना लेते हैं कि लड़का नौकरी वाला या पैसे वाला ही हो दहेज चाहे जितना देना पड़ जाए, मेरे गद्दी भाइयों यह सोच गलत है क्योंकि लालच में किया गया निकाह गलत है!मेरे गद्दी भाइयों हमारा दीन इस्लाम है और हमारे आदर्श हजरत मोहम्मद स. हैं, हमें अपने दीन और अपने आदर्श के बताए हुए रास्ते पर चलना है!हुजूर से शादी हजरत बीबी खदीजा रजि. ने इसलिए नहीं किया था कि वह कोई सरकारी हाकिम है या बहुत बड़े व्यापारी या जमींदार या किसी सियासी ओहदे पर हैं, बल्कि इसलिए किया था कि उनके अख्लाक, आदत, किरदार, व्यवहार, ईमानदारी, सादगी और सच्चाई की कोई मिसाल नहीं!मेरे नौजवान साथियों धन, दौलत, पद, प्रतिष्ठा हासिल करो मगर इसकी वजह से निकाह में विलंब ना करो और यह मिल जाने पर दहेज का लालच ना करो, तुम्हारा पद, दौलत तो लोगों को ही पसंद आएगी, लेकिन उसके साथ सादगी पसंद नेक इंसान बनो जो खुदा को पसंद आएगा!हम अपने ऑल इंडिया गद्दी समाज फेडरेशन के सभी अविवाहित नौजवान साथियों से गुजारिश करते हैं कि संकल्प लो कि हम अपनी शादी में बिल्कुल दहेज नहीं लेंगे दोस्तों अगर तुम्हीं इस पर अमल नहीं करोगे तो बिरादरी इस पर अमल कैसे करेगी, हुजूर साहब हर बात पर पहले खुद प्रैक्टिकल करते थे तब समाज के लोग मानते थे लिहाजा आप लोग इस पर अमल करने की मेहरबानी करें, दोस्तों त्याग अल्लाह को बहुत पसंद है, दहेज का त्याग करो!बिहार,उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश आदि के संगठन से जुड़े हमारे नौजवान साथी भी इस पर अमल करें और संकल्प लें!हुजूर ने अपनी बेटी की शादी में गृहस्ती की 9 चीजे दी थी और चंद खास लोगों को दावत दी थी,वो भी मेहर के पैस से!.. इस्लाम में बारात का भी कोई जिक्र नहीं है बारात को भी बाईकाट करें.. हम तो इसे लुटेरों का गैंग कहते हैं!हम लोग हुजूर की सुन्नत पर अमल करें निकाह में अपने चंद खास रिश्तेदारों व दोस्तों को ही ले जाएं ताकि लड़की वाले पर खाना देने का दबाव खत्म हो जाए!इस्लाम के मुताबिक निकाह में लड़की पक्ष का खर्च न के बराबर है वलीमा आदि लड़के वाले को करना चाहिए!मेरे गद्दी समाज के लोगों हमें अपने दीन पर मजबूती से अमल करना चाहिए, सुन्नत व हदीस के मुताबिक ही शादी करना चाहिए!