लखनऊ।राज्य सरकार ने वर्ष 2022 के लिए राज्य शिक्षक पुरस्कार की घोषणा कर दी है। इसके तहत प्रदेश के प्रत्येक जिले से एक उत्कृष्ट शिक्षक को राज्य पुरस्कार के लिए चुना गया है। इस संबंध में बुधवार को अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार ने प्रदेश के सभी जिलों से एक शिक्षक अथवा शिक्षिका के नामों की सूची जारी कर दी। 

प्राइमरी एवं अपर प्राइमरी के इन शिक्षकों को शिक्षक दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा। विजेताओं की सूची जारी करते हुए अपर मुख्य सचिव ने बताया कि शिक्षक पुरस्कार 2022 के लिए गठित राज्य स्तरीय चयन समिति ने 16 से 21 अगस्त तक लगातार बैठक कर 75 जिलों के 75 शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के नामों को अनुमोदन प्रदान की।

उत्तर प्रदेश राज्य शिक्षक पुरस्कार – 2022 हेतु सूची घोषित, कुल 75 शिक्षकों की पुरस्कार हेतु सूची जारी

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *