रिपोर्टर रजनीश कुमार

दिनांक 01.09.2023 को थाना अजीतमल क्षेत्रन्तर्गत सुन्दरम होटल के पीछे कब्रिस्तान के सामने मोहल्ला विद्यानगर भट्टा रोड बाबरपुर पर एक अज्ञात महिला उम्र करीब 30 वर्ष का शव जिसके गले में साडी का फंदा लगा है व चेहरा ईंट से कुचला हुआ मिला है शव के पास लेडिज पर्स मिला जिसमें कोसमेटिक का समान चाबी का गुच्छा एक अदद राजश्री पान मसाला व 220  रुपये आदि सामान रखा मिला है।जिसके सम्बन्ध में थाना अजीतमल पर मु0अ0सं0 511/2023 धारा 302/201 भादवि0  पंजीकृत है मृतिका का हुलिया/पहनावा निम्न है। 

01.हुलिया –रंग गेहुँआ , काले बाला, गोल चेहरा , आंख, नाक , कान, औसद मजबूत जिस्म उम्र करीब 30 वर्ष जिसके हाथो में मेहदी नाखूनी व पैरो में नेल पालिस लगी है
02.पहनावा – ग्रे रंग की फूलदार साडी , बैगनी रंग का पैटीकोट , ग्रे रंग का ब्लाउज पैर में पायल व बाजारु चप्पल पहने है।
उक्त महिला के सम्बन्ध में यदि किसी थाने पर कोई मुकदमा या गुमशुदगी दर्ज हो तो थाना अजीतमल जनपद औरैया को निम्न नम्बरो पर सूचित करने की कृपा करे। प्रभारी निरीक्षक थाना अजीतमल 9454402882

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *