भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने चंद्रयान-3 मिशन पर महाक्विज की शुरुआत की है। इस क्विज में सभी भारतीय हिस्सा ले सकते हैं। भारत की चंद्रमा तक की यात्रा का जश्न जनभागीदारी के साथ मनाने के उद्देश्य से इस क्विज की शुरुआत की गई है। क्विज के सर्वश्रेष्ठ विजेता को एक लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। साथ ही दूसरे विजेता को 75 हजार एवं तीसरे को 50 हजार एवं अन्य सभी को प्रमाण पत्र दिया जाएगा।क्विज में हिस्सा लेने के लिए प्रतिभागियों को https://www.mygov.in/ पर अपना एक अकाउंट बनाना होगा। इसमें प्रोफाइल अपडेट रखनी होगी। अधूरी प्रोफाइल वाले उम्मीदवार क्विज के लिए योग्य नहीं होंगे। जैसे ही प्रतिभागी सही ओटीपी दर्ज करने के बाद ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करेगा, क्विज शुरू हो जाएगी। इसमें 10 सवालों का जवाब 300 सेकंड में देना होगा। कोई निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। क्विज में भाग लेने के लिए एक ही मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी का एक से ज्यादा बार उपयोग नहीं किया जा सकता है।

रजिस्ट्रेशन के लिए लिंक

https://isroquiz.mygov.in/

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *