सहसवान के खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार की अध्यक्षता में खंडवा,टिटौली,रियोनायी,तिगरा व मोहम्मदपुर ऊदा न्यायपंचयतो की बैठक जूनियर हाईस्कूल खितौरा में व शेष सात न्याय पंचायतों की बैठक बीआरसी केंद्र कोल्हाई पर आयोजित की गई। खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ने बैठक में शिक्षकों से संचारी रोगों की रोकथाम के लिये जागरूकता कार्यक्रम के महत्व को बताया। अन्त में एआरपी राजन यादव,ओमप्रकाश,जमील अहमद ने जागरूकता संदेश के साथ साथ शिक्षकों को वार्षिक परीक्षाफल वितरण करने व नवीन सत्र की अच्छी शुरुआत करने की अपील की।

निवर्तमान शैक्षिक सत्र के परीक्षा फल वितरण तथा आगामी शैक्षिक सत्र की तैयारियों को समझाते हुए मिशन प्रेरणा की सफलता के लिए काम करने का आवाहन किया।वरिष्ठ अध्यापक राजेन्द्र गुलाटी द्वारा सभी का आशीर्वाद एवं आभार व्यक्त किया गया।इस अवसर पर फहीम अहमद नीलम रेंडर,दीपक कुमार ,भूपेंद्र शर्मा ,वीरेंद्र,हरिशंकर शर्मा,राजेंद्र गुलाटी,अजयपालसिंह,रामप्रताप,सुभाष,परवेज , राजकुमार ,नीरज समेत सभी संकुल शिक्षक उपस्थित रहे।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी बदायूं

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।