कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त प्रवक्ता हुकुम सिंह वर्मा ने बच्चों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया

बिसौली : कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त प्रवक्ता हुकुम सिंह वर्मा ने बच्चों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया
गुरुवार को कक्षा 1 से 8 तक के छात्र-छात्राओं को परीक्षा फल वितरित किए गये । कक्षा एक में रचित खुशबू ने प्रथम स्थान भुवनेंद्र ने द्वितीय स्थान व दिव्यांशु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया वही कक्षा 5 में अमर सिंह ने प्रथम स्थान रमेश ने द्वितीय स्थान व नितिन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया कक्षा आठ में विकास यादव ने प्रथम स्थान रामवीर ने द्वितीय स्थान व शालू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया सभी छात्र छात्राओं को मुख्य अतिथि व ग्राम प्रधान धर्मपाल ने परीक्षा फल कार्ड व पुरस्कार देकर सम्मानित किया । कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि हुकुम सिंह वर्मा ने कहा कि इस बार काफी समय बाद परीक्षाओं का आयोजन हुआ मुझे इस विद्यालय में आकर के प्रसन्नता हो रही है आप सभी छात्र-छात्राएं अगली कक्षा में जाकर इस बार से और अधिक प्रयास करें।
कार्यक्रम में प्रभारी प्रधानाध्यापक कुंवरसेन ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष आराम सिंह, चित्रा, हिमानी वार्ष्णेय, अंजुम बुशरा,उमेश चन्द्र, ग्राम प्रधान धर्मपाल सहित सभी बच्चे उपस्थित रहे

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी बदायूं

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *