अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संतोष कुमार वैश्य सहित अतिरिक्त मजिस्ट्रेट उदित नारायण सेंगर व प्रवर्धन शर्मा व कलेक्ट्रेट के अधिकारियों व कर्मचारियों ने 31 मार्च को सेवानिवृत्त हुए जिला राजस्व अधिकारी प्रभु दयाल को भावभीनी विदाई दी।  
गुरुवार को कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में विदाई समारोह आयोजित हुआ। एडीएम एफआर ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर, गीता सहित उपहार भेंट किए। अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने फूल माला पहनाकर उनका सम्मान करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
समारोह में एडीएम एफआर ने कहा कि नौकरी में सेवानिवृत्ति स्वाभाविक प्रक्रिया है। सेवानिवृत्त अधिकारी के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्होंने कहा कि आपने जिस तरह पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ कार्यस्थल पर अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर अपना योगदान दिया उसके लिए आप प्रशंसा के पात्र हैं। आप जहां रहे स्वस्थ रहें। इस अवसर पर सेवानिवृत अधिकारी के परिवार सहित स्वजन भी मौजूद रहे।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी बदायूं

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।