भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ओपनर शिखर धवन का अपनी पत्नी आयशा मुखर्जी से तलाक हो गया है।दिल्ली में पटियाला हाउस परिसर में स्थित फैमिली कोर्ट ने शिखर धवन के तलाक की मंजूरी दे दी है।साथ ही कोर्ट ने माना कि शिखर धवन की पत्नी ने धवन को अपने इकलौते बेटे से वर्षों तक अलग रहने के लिए मजबूर करके मानसिक पीड़ा दी है।

धवन ने स्वीकार किये लगाए गए आरोप

फैमिली कोर्ट के जज हरीश कुमार ने तलाक याचिका में धवन द्वारा अपनी पत्नी के खिलाफ लगाए गए सभी आरोप स्वीकार किए। अपने आदेश में फैमिली कोर्ट ने कहा कि धवन की पत्नी ने या तो उक्त आरोपों का विरोध नहीं किया या खुद का बचाव करने में विफल रही। कोर्ट ने धवन दंपति के बेटे पर स्थायी अधिकार यानी कस्टडी पर कोई भी आदेश पारित करने से इनकार कर दिया।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *