रिपोर्ट:मोहम्मद फैज़ान

धामपुर। आरएसएम डिग्री कॉलेज धामपुर के राजनीतिक विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर डॉक्टर अमित कुमार सिंह के पुत्र अस्तित्व सिंह ओशो (19) की बेंगलुरू में स्विमिंग पूल में नहाते समय सिर में चोट लग जाने मौत हो गई।
मुरादाबाद मार्ग स्थित न्यू धामपुर सिटी कॉलोनी निवासी प्रोफेसर डाॅ. अमित कुमार सिंह आरएसएम डिग्री कॉलेज में राजनीतिक विभाग के विभागाध्यक्ष हैं। बकौल डॉ. अमित कुमार सिंह, उन्हें शनिवार को बेंगलुरु से फोन से सूचना मिली कि उनके बेटे को चोट लगी है। वह आकर मिल लें। बताया गया कि सूचना पर डॉक्टर अमित कुमार सिंह अपनी पत्नी के साथ बेंगलुरु गए। तो वहां पता लगा कि बेटे की स्विमिंग पूल में चोट लग जाने के कारण मौत हो गई। उनका बेटा बेंगलुरू में बीटेक कर रहा था। बेटे की मौत की घटना से वह बेहोश हो गए। उन्होंने अपने पुत्र का बेंगलुरु में ही अंतिम संस्कार कर दिया। सोमवार को आरएसएम डिग्री कॉलेज में शोक सभा हुई। डॉ. अमित कुमार सिंह के दो पुत्र हैं। छोटा बेटा बनारस में पढ़ाई कर रहा है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *