लखनऊ।70वे अखिल भारतीय सहकारी सप्ताह का आयोजन कल पूर्वान्ह 10:30 बजे से इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान, मरकरी हॉल, गोमती नगर, लखनऊ में संस्था द्वारा किया जा रहा है। इस दिवस पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया है, जिसका विषय वर्तमान में सहकारी समितियों का विकास Recent developments in Cooperatives निर्धारित है।
इस गोष्ठी के आयोजन में बी.एल. वर्मा, राज्यमंत्री पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास एवं सहकारिता मंत्रालय भारत सरकार तथा
जे.पी.एस. राठौर, सहकारिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), उ0प्र0 एवं बी.एल. मीणा (आई.ए.एस.) प्रमुख सचिव, सहकारिता भी उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी उ0प्र0 राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड, लखनऊ के प्रबन्ध निदेशक ए0के0 सिंह ने दी।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *