उत्तर प्रदेश के परिषदीय प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों के उपयोगार्थ उपलब्ध कराये जा रहे टेबलेट्स के संचालनार्थ सिम कार्ड एवं इण्टरनेट की सुविधा (माह नवम्बर, 2023 से मार्च, 2024 तक) हेतु व्यय कम्पोजिट ग्राण्ट से किया जायेगा। 

सिम कार्ड एवं इण्टरनेट की सुविधा (माह नवम्बर, 2023 से मार्च, 2024 तक) हेतु कम्पोजिट ग्राण्ट से 01 टेबलेट हेतु अधिकतम रू0 1500/- तथा 02 टेबलेट हेतु अधिकतम रू० 3000 /- मात्र के व्यय की अनुमति प्रदान की जा रही है, जिसका समायोजन विद्यालय को प्राप्त होने वाली कम्पोजिट ग्राण्ट से यथासमय किया जायेगा। सिम का क्रय स्थानीय स्तर पर मोबाईल नेटवर्क कनेक्टिविटी की उपलब्धता के दृष्टिगत किया जायेगा।

 1. टैबलेट्स के संचालनार्थ सिम कार्ड एवं इंटरनेट की सुविधा हेतु व्यय कंपोजिट ग्रांट से किया जाएगा।

2. विद्यालय अवधि में टेबलेट प्रधानाध्यापक एवम वरिष्ठतम सहायक अध्यापक की कस्टडी में होगा तथा उसका उपयोग अभीष्ट उद्देश्यों के लिये किया जायेगा । विद्यालय बंद हो जाने पर सम्बन्धित प्रधानाध्यापक एवम वरिष्ठतम सहायक अध्यापक टेबलेट अपने साथ घर ले जा सकेंगे एवम विद्यालय आने पर अपने साथ लायेंगे ।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *