बदायूँ : 05 अप्रैल। जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र की उपायुक्त उद्योग जैस्मिन ने अवगत कराया है कि उ0प्र0 सरकार द्वारा लागू मुख्यमन्त्री युवा स्वरोजगार योजना/ ओ0डी0ओ0पी0 योजना एवं प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अन्तर्गत वर्ष 2022-23 में ऋण दिये जाने हेतु आवेदनपत्र आमंत्रित किये जा रहे है।
मुख्यमन्त्री युवा स्वरोजगार योजना के लिए उत्पादन क्षेत्र हेतु अधिकतम 25.00 लाख व सेवा क्षेत्र इकाई हेतु अधिकतम 10.00 लाख के स्वरोजगार स्थापनार्थ हेतु ऋण बैंक द्वारा प्राप्त किया जा सकता हैं जिसमें अधिकतम 25 प्रतिशत तक अनुदान की व्यवस्था भी हैं उक्त योजना हेतु अभ्यर्थी को हाईस्कूल पास तथा न्यूनतम 18 वर्ष  एवं 40 वर्ष तक आयु के  युवक/युवतियां के लिये आनलाइन आवेदनपत्र आमंत्रित किये जा रहे है। आवेदनपत्र डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट डीआईयूपीएमएसएमई डॉट यूपीएसडीसी डॉट जीओवी डॉट आईएन पोर्टल पर आनलाइन आवेदन भरे जा सकते है।
ओ0डी0ओ0 पी0 योजना के लिए जनपद हेतु जरी जरदोजी कार्य हेतु एक जनपद एक उत्पाद(ओ0डी0ओ0पी0) में चयन किया गया है। जरी के कार्य को बढावा देने हेतु उक्त योजना में निम्नवत ऋण प्राप्त करने हेतु उद्योग, सेवा, व्यवसाय में रू0 2 करोड तक का ऋण दिया जा सकता है। उक्त योजना हेतु अभ्यर्थी की आयु न्यूनतम 18 वर्ष  होनी चाहिए। युवक/युवतियां के लिये आनलाइन आवेदनपत्र आमंत्रित किये जा रहे है।

आवेदनपत्र डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट डीआईयूपीएमएसएमई डॉट यूपीएसडीसी डॉट जीओवी डॉट आईएन पोर्टल पर आनलाइन आवेदन भरे जा सकते है।
प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम जनपद के कम से कम 8 पास युवक/युवतियों/भावी उद्यमियों को सूचित किया जाता है कि कार्यालय , जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, बदायूॅ में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजनान्तर्गत उत्पादन क्षेत्र में अधिकतम रू0 25.00 लाख व सेवा क्षेत्र इकाई में अधिकतम 10.00 लाख की परियोजना प्रस्ताव प्रस्तुत किया जा सकता है, जिसके सापेक्ष परियोजना लागत का क्षेत्र व श्रेणी के अनुसार 15 से 35 प्रतिशत तक मार्जिन मनी (अनुदान) लाभार्थी को उपलब्ध करायी जायेगी। आवेदनपत्र डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉटकेवीआईसी ऑनलाइन डॉट जीओवी डॉट आईएन  पर डीआईसी एजेन्सी पर क्लीक पर आवेदन किया जा सकता है।
आवेदनपत्र पूर्ण रूप से तीनो योजनाओं में दिनांक 20-04-2022 तक आनलाइन उद्योग/सेवा क्षेत्र के अन्तर्गत ही स्वीकार किये जायेंगें। योजना से सम्बन्धित अधिक जानकारी हेतु किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, बदायूॅ से सम्पर्क कर सकते है।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी बदायूं

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

*पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ का दो दिवसीय कैंप शुरू; पालिका कर्मियों को मिलेगी ₹5,000 की विशेष छूट MD NEWS बहुआयामी समाचार रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर फतेहपुर। नगर पालिका परिषद फतेहपुर में सोमवार से भारत सरकार की महत्वाकांक्षी ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ के तहत दो दिवसीय जन जागरूकता कैंप की शुरुआत हुई। राजरानी सोलर ग्रीन एनर्जी द्वारा आयोजित इस कैंप का शुभारंभ नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (EO) रविंद्र कुमार और यूपी नेडा (UPNEDA) के अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।कैंप के पहले ही दिन स्थानीय निवासियों में भारी उत्साह देखा गया। 200 से अधिक लोगों ने सोलर पैनल स्थापना, सरकारी सब्सिडी और इससे होने वाले आर्थिक लाभों की जानकारी ली, जबकि 10 उपभोक्ताओं ने मौके पर ही अपना पंजीकरण कराया। इस दौरान राजरानी सोलर ग्रीन एनर्जी के प्रोपराइटर ज्ञान सिंह ने लोगों को सौर ऊर्जा के महत्व को समझाया।कर्मचारियों के लिए विशेष ऑफरकैंप का मुख्य आकर्षण नगर पालिका कर्मचारियों के लिए की गई विशेष घोषणा रही। इसके तहत 29 और 30 जून 2026 के बीच पंजीकरण कराने वाले पालिका कर्मियों को भारत सरकार द्वारा निर्धारित अनुमानित लागत पर ₹5,000 की अतिरिक्त छूट दी जाएगी।अपील: अधिशासी अधिकारी ने शहरवासियों और पालिका कर्मियों से इस दो दिवसीय कैंप का अधिक से अधिक लाभ उठाने और बिजली बिल से मुक्ति पाने की अपील की है।