बहुआयामी समाचार 04.12.2023

हरदोई, जिला पूर्ती अधिकारी कमल नयन सिंह ने बताया है कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजनान्तर्गत माह दिसम्बर, 2023 के सापेक्ष आवंटित खाद्यान्न को अन्त्योदय कार्डधारकों को 14 कि0ग्रा0 गेहूँ व 21 कि0ग्रा0 चावल (कुल 35 कि0ग्रा0 प्रति कार्ड) एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को 02 कि०ग्रा० गेहूँ व 03 कि०ग्रा० चावल (कुल 05 कि0ग्प्र0 प्रति यूनिट) निःशुल्क एवं माह अक्टूबर 2023, नवम्बर, 2023 व दिसम्बर, 2023 के सापेक्ष चीनी का सशुल्क 18.00 रू० प्रति कि०ग्रा० प्रति अन्त्योदय कार्ड पर कुल 03 कि०ग्रा० कुल 54.00 रु० में का वितरण 05 दिसम्बर से 20 दिसम्बर 2023 के मध्य किया जायेगा। 3. खाद्यान्न के वितरण में पोर्टेबिलिटी ट्रान्जेक्शन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। विकेता अपने उपलब्ध स्टॉक की सीमातक पोर्टेबिलिटी ट्रान्जेक्शन कर सकेंगे। योजनान्तर्गत वितरण की अन्तिम तिथि 20 दिसम्बर 2023 होगी, जिस दिन आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से खाद्यान्न प्राप्त न कर सकने वाले उपभोक्ताओं हेतु मोबाईल ओ०टी०पी० वेरीफिकेशन के माध्यम से वितरण सम्पन्न किया जा सकेगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed