ब्यूरो रिपोर्ट – इन्द्र जीत सिंह वर्मा
बाराबंकी

बाराबंकी जनपद में भारतीय किसान यूनियन टिकैत युवा विंग के जिला प्रभारी राजेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में चलाया गया सदस्यता अभियान, बता दे कि बाराबंकी जनपद के विकासखंड सिद्धौर के श्याम नगर में सदस्यता अभियान चलाया गया जिस पर जिला पंचायत सदस्य व किसान नेता हौसला प्रसाद, उत्तम वर्मा प्रदेश सचिव, अनिल वर्मा मंडल अध्यक्ष, समेत अन्य किसान नेता श्याम नगर गांव पहुंचे और वहां पर सदस्यता अभियान चलाया ,करीब 212 लोगों ने किसान यूनियन युवा विंग में सदस्यता ग्रहण की इसी दौरान जिला प्रभारी राजेश वर्मा ने ब्लॉक उपाध्यक्ष विजय कुमार रावत को बनाया है। राजेश वर्मा ने बताया की सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है जिसमें किसानों को जोड़ने का काम किया जा रहा है उन्होंने कहा कि जब तक किसान संगठित नहीं होगा तब तक किसानों के हक अधिकार की बात नहीं हो पाएगी इसलिए सदस्यता अभियान जरूरी है इस कार्यक्रम में राम मदन देशराज रावत राम तीर्थ, विजय कुमार, बाल गोविंद, जाकिर अली भारत लाल गुप्ता शिवानंद शिवम पांडे समेत तमाम किसान नेता मौजूद रहे ।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *