लखनऊ। यूपी पुलिस के इतिहास में सिपाहियों की सबसे बड़ी सीधी भर्ती होने जा रही है। उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड नागरिक पुलिस में 60,244 सिपाहियों की सीधी भर्ती की प्रक्रिया शुरू करने के लिए एक सप्ताह के भीतर विज्ञप्ति जारी करने जा रहा है।

 अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे जाएंगे। बीते करीब तीन वर्षों से सिपाहियों की भर्ती की कवायद बार-बार टल रही थी। बीते छह माह के दौरान बोर्ड ने नागरिक पुलिस में सिपाहियों की भर्ती के लिए परीक्षा कराने वाली कार्यदायी संस्था के चयन से लेकर अभ्यर्थियों के वन टाइम रजिस्ट्रेशन की सुविधा से जुड़ी कार्यवाही भी पूरी कर ली है। 

भर्ती की विज्ञप्ति जारी होने के बाद अभ्यर्थियों को आवेदन के लिए करीब 15 दिन का समय दिया जाएगा। आवेदन परीक्षण के बाद लिखित परीक्षा की तिथियां घोषित होंगी।

इन पदों पर भी होंगी भर्ती

दिसंबर के अंत तक तीन अन्य संवगों में भी भर्तियों क विज्ञप्ति जारी होगी। इनमें गोपनीय, लेखा, लिपिक संव के 921 पदों के साथ कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए के 93- और कंप्यूटर प्रोग्रामर के 55 पद शामिल हैं। पीएसी भर्ती जनवरी में: पीएसी में दस हजार से अधि पदों पर सिपाहियों की भर्ती प्रक्रिया जनवरी में शुरू होगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *