संवाददाता:- मोहम्मद फैज़ान,

स्योहारा (बिजनौर)। कांग्रेस पार्टी की यूपी जोड़ो यात्रा को जिला बिजनौर में सफल बनाने के लिए कांग्रेस सूचना का अधिकार विभाग प्रदेश सचिव डॉक्टर इश्तियाक अली ने जिला बिजनौर के सभी कांग्रेसियों से एकजुट होकर यूपी जोड़ो यात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर इस यात्रा को सफल बनाने का आह्वान किया है। डॉ इश्तियाक अली ने कहा कि 22 दिसंबर को बिजनौर के बैराज रोड पर यात्रा पहुंचेगी जिसमें जिला बिजनौर के सभी कांग्रेसियों को बढ़ चढ़कर वहां पहुंचना है और यात्रा में आए सभी नेताओं प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जी का जोर शोर से स्वागत करना है, इश्तियाक अली ने बताया कि कांग्रेस की यूपी जोड़ो यात्रा बुधवार को सहारनपुर से शुरू होगी इस यात्रा में 500 से ज्यादा नेता मौजूद रहेंगे और इस यात्रा में 225 स्थान पर नुक्कड़ सभाएं होंगी। जिसमें भाजपा सरकार की गलत नीतियों के विरोध में और ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ने की रणनीति के तहत यूपी जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है। डॉक्टर इश्तियाक अली ने बताया की उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से यात्रा का शुभारंभ होने के बाद विभिन्न जिलों से होते हुए 18 दिन बाद लखनऊ पहुंचेगी,जिसको लेकर इश्तियाक अली ने सभी कांग्रेसियों से अपील की है कि वह यात्रा के अंत तक यात्रा में शामिल होकर जिला बिजनौर का नाम ऊंचा करे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *