संवाददाता:- मोहम्मद फैज़ान,

चांदपुर। एक्सिस बैंक में आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। आग शॉर्ट सर्किट से लगना बताया जा रहा है। बताया गया कि अब कुछ दिन के लिए बैंक में कार्य बंद रहेगा। बुधवार की रात करीब तीन बजे चांदपुर में अंबेडकर चौक स्थित एक्सिस बैंक में आग लग गई।
बैंक मैनेजर ने बताया कि शॉर्ट सर्किट के कारण बैंक में आग लगी है। आग लगने से 10 से 15 लाख का नुकसान हुआ है। जिसमें नेटवर्क सर्वर रूम, एटीएम मशीन आदि सब जल गया है। फायर ब्रिगेड की टीम ने घंटों की मुशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *