रिपोर्ट:इंद्रजीत वर्मा

फ़तेहपुर बाराबंकी।,जनपद बाराबंकी की तहसील फ़तेहपुर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा प्रभु श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर के प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर एक विशाल बाईक यात्रा निकाली गई, थी। जिसमें
राष्टीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों द्वारा नव चेतना संघ के पदाधिकारियों को भी भव्य शोभा यात्रा में आमंत्रित किया था।


नव चेतना संघ संस्थापक राजेश वर्मा वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व सांसद प्रतिनिधि के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जय श्री रामजी के जयकारों के साथ यात्रा में पहुँच कर अपने को राम रंग में रंग लिया,
यात्रा सरकारी बस स्टाप के पास एम आर मैरिज लान से निकलकर के सट्टी बाजार‌‌ चौराहे होते हुए पटेल तिराहे पर पहुंची वहां पर सैकड़ों राम भक्ति ने यात्रा पर पुष्प वर्षा कर जय श्री राम के नारों से‌‌ गूंज उठा,।
यात्रा बेलहरा नगरपंचायत के लिए प्रस्थान की बेलहरा बाबा साहब चौराहे पर यात्रा पहुँचते ही नगरवासियों ने जय श्री राम के जयकारों के साथ यात्रा का स्वागत किया यात्रा पूरे नगर में घूमते हुए भटुवामऊ गांव के बीचोबीच होते हुए मोहम्मपुर खाला चौराहे से होते हुए दादन पुर चौराहे होते हुए वापस फ़तेहपुर महादेव तालाब पर पहुँचकर समाप्त हुई,।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *