रिपोर्ट:वीरेश सिंह

शाहजहाँपुर/दिनांक 20.01.2024/ जिलाधिकारी श्री उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में तहसील कलान में संपूर्ण समाधान दिवस संपन्न हुआ। जिलाधिकारी ने शिकायतकर्ताओं की शिकायतों व समस्याओं को सुना तथा उनका गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी निस्तारण निर्धारित समयावधि में सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। तहसील कलान में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 39 शिकायतें प्राप्त हुयी, जिसमें से 06 प्रकरणों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। जिलाधिकारी ने शेष प्रकरणों को ससमय निस्तारण करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान राजस्व 9, विकास 5, समाज कल्याण 6, विधुत 2, पुलिस 5, कृषि 3, खाद्य एवं रसद 3, निस्तारित 6 प्रकरण प्राप्त हुए।
जिलाधिकारी ने कहा कि कब्जे से सम्बन्धित प्रकरणों पर भू-मफियाओं को चिन्हित कर कड़ी कार्यवाही की जाये। जिलाधिकार ने कहा कि लॉ एण्ड आर्डर के प्रति सतर्कता बरते किसी भी दशा में कानून व्यवस्था खराब न हो। उन्होने ऐसा करने वालो के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कहा नियमानुसार कार्य करें, गुंडागर्दी तथा दवंगयी करने वालो पर पैनी निगाह रखे।


सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जनसामान्य की शिकायतों का स्थानीय स्तर पर प्रभावी समाधान किया जाना शासन की प्राथमिकता है। किसी भी दशा में पात्रों को योजनाओं से बंचित नही किया जायेगा। जिलाधिकारी द्वारा कड़े निर्देश दिए गए कि जो प्रकरण मौके पर निस्तारित होने वाले है उनका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण मौके पर ही सुनिश्चित कराया जाए तथा लाभार्थीपरक योजनाओं से मौके पर ही पात्रों को लाभन्वित कराया जाये। जिलाधिकारी ने चेतावनी देते हुये कहा कि लापरवाही करने वालों और निस्तारण में शिथिलता बरतने वालो के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। जिलाधिकारी ने तहसील कलान का निरीक्षण भी किया निरीक्षण के दौरान उन्होंने अभिलेखागार, नायब तहसीलदार कक्ष, तहसीलदार न्यायालय को देखा। उन्होंने तहसील में साफ सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने तथा अभिलेखों का रखरखाव ठीक करने का निर्देश दिये ।
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मनोज कुमार अवस्थी ने पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों को सुनकर उनके प्रभावी निस्तारण हेतु संबंधित पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि गुंडागर्दी करने वालो के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाये। अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि भूमि विवाद से सम्बन्धित प्रकरणों में पुलिस एवं राजस्व की संयुक्त टीम मौके पर जाकर प्रभावी कार्यवाही करना सुनिश्चित करे।

*जिलाधिकारी ने कुनिया शाह नजीरपुर, विकास खंड मिर्जापुर में जनचौपाल लगा कर सुनी समस्याए तथा ग्रामीणों

जिलाधिकारी श्री उमेश प्रताप सिंह ने कुनिया शाह नजीरपुर, विकास खंड मिर्जापुर में जनचौपाल लगाकर ग्रामीणों को शासन द्वारा संचालित विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं की जानकारी दी। जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव व लेखपाल को निर्देशित करते हुए कहा कि सरकारी योजनाओं का पूर्ण लाभ जनता को मिले, यह सुनिश्चित किया जाये। शासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार प्रसार किये जाने के निर्देश भी जिलाधिकारी ने दिये। उन्होने कहां कि प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना सहित अन्य कई योजनाओं का लाभ संस्थागत प्रसव एवं नियमित टीकाकरण कराने से प्राप्त हो सकता है। उन्होंने गांव में राशन वितरण, विद्यालय में पढ़ाई एवं मिड डे मील, , एएनएम/आशा के कार्यों आदि के संबंध में ग्रामीणों से फीडबैक लिया। जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के विषय में ग्रामीणों को जानकारी देते हुए पात्रों के प्रस्ताव तत्काल तैयार कराए जाने के निर्देश भी दिए।


चौपाल के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने मिशन शक्ति कक्ष के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि महिलाओं की समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु गांव में स्थित पंचायत भवन में मिशन शक्ति कक्ष स्थापित किया गया है, जिसमे रोस्टर के अनुसार महिला बीट पुलिस अधिकारियों की तैनाती की जाएगी है। यदि किसी महिला को किसी भी प्रकार की समस्या है या थाना जाने में असमर्थ है तो गांव के पंचायत भवन में आने वाली विशेष महिला बीट पुलिस अधिकारियों को अवगत कराए उनका निस्तारण तथा तत्काल प्रभाव से विधिक कार्यवाही की जाएगी। इसके अतिरिक्त इनसे अन्य सूचनाएं भी साझा की जा सकती है, जिस पर त्वरित कार्यवाही की जाएगी। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जायेगी।

सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान उप जिला अधिकारी कलान श्री महेश कैथल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आरके गौतम, जिला विकास अधिकारी श्री पवन कुमार सिंह, परियोजना निदेशक डी.आर.डी.ए. श्री अवधेश राम, जिला पंचायत राज अधिकारी श्री घनश्याम सागर, जिला कृषि अधिकारी श्री सतीश चंद्र, तहसीलदार मोहम्मद अजहर, सटहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed