संवाददाता:- मोहम्मद फैज़ान,

किरतपुर (बिजनौर)। शुक्रवार को पैसेंजर ट्रेन के आगे कूदकर एक युवती ने जान दे दी। उसे बचाने के चक्कर में उसकी मां की भी मौत हो गई। बेटी दिमागी रूप से परेशान चल रही थी। उसका सुसराल पक्ष से विवाद था, जिसके चलते वह परेशान रहती थी।
ग्रामीणों के अनुसार, क्षेत्र के गांव सीकरी में रेलवे फाटक पर 20 वर्षीय महिला मीनाक्षी ट्रेन के आगे कूद गई। उसे बचाने के लिए उसकी मां समला (55) पत्नी संतराम भी ट्रेन की चपेट में आ गई। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार, मीनाक्षी की शादी एक साल पहले हुई थी। मीनाक्षी का ससुराल में विवाद चल रहा था। इसलिए वह मायके में रह रही थी और परेशान रहती थी। शुक्रवार की शाम मीनाक्षी नजीबाबाद से गजरौला जाने वाली पैसेंजर ट्रेन के आगे आत्महत्या के लिए कूद गई।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उसकी माता समला ने मीनाक्षी को बचाने का प्रयास किया, लेकिन मां बेटी दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर थानाध्यक्ष उदयप्रताप सिंह ने बताया कि मृतका मीनाक्षी मानसिक रूप से परेशान थी और बेटी को बचाने के प्रयास में मां भी ट्रेन की चपेट मे आ गई। दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *