जनपद–सिद्धार्थ नगर
रिपोर्ट–सूरज गुप्ता

सिद्धार्थनगर मोहाना थाना क्षेत्र के गोसाइगंज निवासी एक युवक की नेपाल में सरिया फैक्टरी में काम करते समय भट्टी में गिरकर जल गया और उसकी मौत हो गई। परिवार के लोग शव को घर लाए और शनिवार शाम उसका अंतिम संस्कार कर दिया। क्षेत्र के गोसाईगंज गांव निवासी सत्य प्रकाश (25) पुत्र रामेश्वर गोस्वामी का नेपाल के भैरहवा स्थित सरिया फैक्टरी में काम करता था। परिजन शव लेकर शनिवार को घर पहुंचे, जिसे देख गांव में मातम फैल गया। शव का अंतिम संस्कार कूड़ा नदी के मोहाना घाट पर शनिवार शाम को किया गया।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *