रिपोर्ट-अब्दुल मजीद खान

बहराइच।मिहीपुरवा में आयोजित हुआ रोजगार मेला।आज के मेले में प्रधानाचार्य आईटीआई श्रीमती स्मृति शर्मा, सहायक जिला सेवायोजन अधिकारी प्रीति पांडे, मेला प्रभारी राहुल वाजपेई, अभय शर्मा, पीयूष तिवारी, अर्पित मौर्य, संजय अरोड़ा, बृजेंद्र मौर्य, पलटू राम, देवेंद्र बाजपेई, संदीप वर्मा, अजमल, रवि शंकर पाठक, भानु प्रताप, उपेंद्र कुमार, अबू बकर और नदीम अहमद इत्यादि कर्मचारी उपस्थित थे।
मेला प्रभारी राहुल वाजपेई जी ने बताया कि प्रतिभागी कंपनिया 7 से अधिक थी जिसमे 243 अभ्यर्थियों ने पंजीकृत कराया और जिसमे 172 अभ्यर्थियों का चयन हुआ।मेले के मुख्य अतिथि माननीय विधायक श्रीमती सरोज सोनकर जी के प्रतिनिधि श्रीमान आलोक जिंदल और नगर पालिका अध्यक्ष मिहीपुरव श्री जीतेन्द्र मधेशिया ने चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किये।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed