रिपोर्ट:सूरज गुप्ता

सिद्धार्थनगर।उoप्रo राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिद्घार्थनगर श्री संजय कुमार मलिक के आदेश के क्रम में अधोहस्ताक्षरी द्वारा दिनांक 29-01-2024 को जिला कारागार सिद्घार्थनगर का मासिक निरीक्षण किया गया।


निरीक्षण के दौरान जिला जेल में स्थित बैरकों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला कारागार के बैरकों में साफ-सफार्इ पायी गयी तथा बन्दियों से उनके स्वास्थ्य, खान पान तथा विधिक सहायता के सम्बन्ध में पूछताछ किया गया। साथ ही चिकित्सालय एवं भोजनालय का भी निरीक्षण किया गया। साथ ही साथ जिला जेल में स्थित महिला बैरक का भी निरीक्षण किया गया तथा महिलाआें से उनके स्वास्थ्य, खान पान तथा विधिक सहायता के सम्बन्ध में पूछताछ किया गया। जेल में तैनात पराविधिक स्वयं सेवक से बंदियों को विधिक सहायता उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया।


निरीक्षण के दौरान श्री अभिषेक चौधरी अधीक्षक जिला कारागार, श्री प्रदीप कुमार सिंह प्रभारी जेलर, श्री आनन्द कुमार डिप्टी जेलर, श्री त्रिलोकी नाथ डिप्टी जेलर तथा जिला कारागार सिद्घार्थनगर के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed