लखीमपुर खीरी में थाना खमरिया क्षेत्र के बॉयलर मुर्गे का व्यवपार करने वाले युवक ने कर्ज से परेशान होकर आम के पेड़ से फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।परिजनों के सूचना पर पहुंची खमरिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। जानकारी के अनुसार खमरिया थाना क्षेत्र के इशवारापुरवा मजरा बेहटा के युवक अमित कुमार(25वर्षीय)पुत्र रामदुलारे ने शुक्रवार को कर्ज से परेशान होकर रसूलपुर रसूलपुर गांव के पास गन्ने के खेत में आम के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिससे परिजनों में चीख पुकार मच गई! पुलिस मामले के जांच में जुटी परिजनों ने बताया कि युवक काफी दिनों से बॉयलर मुर्गों को खरीद कर के उनकी बिक्री करता था, धंधे में काफी दिनों से घाटा हो रहा था। लगातार घाटे की वजह से लोगों के चुकता न करने के दबाव से आत्महत्या कर ली।

रिपोर्टर जितेन्द्र सिंह (कफारा) धौरहरा

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *