स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत आज की दैनिक गतिविधि के अनुसार शिक्षकों को घर-घर जाकर अभिभावकों से संपर्क कर छूटे हुए बच्चों का नामांकन कराया जा रहा है। सभी परिषदीय विद्यालयों को गांव के हर बच्चे को नामांकित कर शत प्रतिशत नामांकन का लक्ष्य पूर्ण करना है। इसके लिए मंगलवार को प्रातः विद्यालय खुलने के पश्चात ही संपूर्ण विद्यालय स्टाफ ने प्राथमिकता से कार्य किया। इस सत्र में जनपद को कुल नामांकन का लक्ष्य 434670 है तथा नवीन नामांकन का लक्ष्य 78110 है, जिसके सापेक्ष 11 अप्रैल तक 12449 नामांकन किए जा चुके हैं।
शिक्षकों की टोली ने घर घर जाकर संपर्क किया। अप्रैल माह में नए सत्र की आकर्षक योजनाओं की जानकारी माता पिता को दी गई। गांवों में साक्षरता को बढ़ावा देने हेतु हर बच्चे के नामांकन के महत्व को भी समझाया गया। पिछले सत्र में महामारी के कारण बच्चों की पढ़ाई में हुए नुकसान की भरपाई हेतु हर बच्चा नामांकित हो तथा प्रतिदिन विद्यालय में उपस्थित होगा तो अवश्य ही उसके शैक्षिक स्तर में बढ़ोतरी होगी। कायाकल्प और मिशन प्रेरणा के बाद परिषदीय विद्यालय नए कलेवर में किसी भी प्राइवेट स्कूल से कम नही हैं। अप्रैल माह में शत प्रतिशत नामांकन होना अति आवश्यक है। विभागीय निर्देशों के अनुसार सभी विकास खंड नामांकन हेतु प्रयास कर रहे हैं।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी बदायूं

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *