जिला खाद्य विपणन अधिकारी प्रकाश नारायन ने अवगत कराया है कि जनपद में 135 गेहूॅ क्रय केन्द्र जिलाधिकारी दीपा रंजन द्वारा अनुमोदित किये गये हैं। मंगलवार तक जनपद में 11 गेहूॅ क्रय केन्द्रों पर 630 कु0 की 16 किसानों से खरीद हो गयी है। सभी गेहूॅ क्रय केन्द्रों पर इलैक्टॉनिक कांटा, छलना किसानों के पीने का पानी, बैठने के लिए छायादार स्थान आदि की व्यवस्थाऐं की गयी हैं, जिससे किसानों को अपना गेहॅू विक्रय करने में कोई समस्या उत्पन्न न हो। समस्त गेहूॅ क्रय केन्द्र प्रभारी को निर्देशित किया गया है कि जो भी किसान अपना गेहूॅ केन्द्र पर लाये उसके कागजों को जांच कर नियमानुसार खरीद की जाये। किसी भी किसान को परेशान नहीं किया जाये।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी बदायूं

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *