गोल्डन बैल्स स्कुल के बच्चों ने संस्कृतिक प्रस्तुति कर सब का मन खुश किया

आसिफ रईस बिजनौर स्योहारा।

गोल्डन बैल्स इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बसंत पंचमी पर्व के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। ठाकुरुद्वारा मार्ग स्थित गोल्डन बैल्स इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रांगण में बसंत पंचमी के अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नर्सरी के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए बसंत पंचमी के अवसर पर छोटे-छोटे बच्चों ने पीले वस्त्र पहनकर पूजा अर्चना की। पुष्प से प्रेम की होली खेल कर व विशेष झाकियाँ प्रस्तुत की। इस मौके पर लवीना अनवार, शिखा चौहान, अनम परवीन, छवि राणा, अनम, विशाल, फौजिया, सारा चौधरी, अलवीरा खान, पारुल, रेमशा वसीम सहित समस्त अध्यापक एवं अध्यापिकाएं मौजूद रही।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *