रिपोर्ट:रोहित सेठ

वाराणसी।मा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार पुनः प्रधानमन्त्री बनाने हेतु हम सभी युवा संकल्पित है।इसी को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के नेतृत्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा देशव्यापी नमो युवा चौपाल आयोजित कर रहा है।
⁠आगामी 25 फ़रवरी से 02 मार्च तक देश भर में 02 लाख युवा चौपाल आयोजित कर 03 करोड़ युवाओ को संपर्क किया जाएगा। ⁠जिसमे उत्तर प्रदेश में कुल ऐसे 35 हज़ार चौपाल आयोजित कर 20 लाख युवाओं को संपर्क करने का लक्ष्य दिया गया है।
⁠इसी क्रम में वाराणसी ज़िला के अध्यक्ष अमन सोनकर जी के नेतृत्व में प्रत्येक ग्राम पंचायत व वार्ड स्तर पर कल से नमो युवा चौपाल आयोजित होंगे।

पत्रकार वार्ता के मुख्य वक्ता जिला प्रभारी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजयुमो प्रियांशु तिवारी ने कहा कि
वाराणसी ज़िले में कुल 20 मंडलों के 400 स्थानों पर आयोजित होंगे।जिसमे 50 हजार युवाओं के जोड़ने का लक्ष्य है।
चौपाल में आए युवाओं को प्रधानमंत्री मोदी जी और मुख्यमंत्री योगी जी के नेतृत्व में हो रहे युवा केंद्रित कार्यों की जानकारी दी जाएगी।साथ ही भाजपा के 2024 संकल्प पत्र यानी मैनिफेस्टो हेतु सुझाव भी लिए जाएँगे।पत्रकार वार्ता में अमित पांडेय जी जिला महामंत्री भाजयुमो,राकेश राजभर भाजयुमो आशीष कुमार चौबे जिला मीडिया प्रभारी भाजपा युवा मोर्चा उपस्थित रहे!

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *