फतेहपुर, बाराबंकी। महीने के प्रथम शनिवार को तहसील फतेहपुर लोक सभागार में मुख्य विकास अधिकारी बाराबंकी ए सुदन की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 132 प्रार्थना पत्र आये जिसमें 9 प्रार्थनापत्रों का मोके पर निस्तारण किया गया।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग से सम्बंधित 59, पुलिस विभाग से सम्बंधित 22, विकास विभाग से सम्बंधित 13, खाद्य एवं रसद विभाग से सम्बंधित 15, विद्युत विभाग से सम्बंधित 13, नगर निकाय से सम्बंधित 2, स्वास्थ्य विभाग से सम्बंधित 1, चकबंदी विभाग से सम्बंधित एक , समाज कल्याण विभाग से सम्बंधित 1, उद्यान विभाग से सम्बंधित 1, कृषि विभाग से सम्बंधित 1, सिंचाई विभाग से सम्बंधित 1, शिक्षा विभाग से सम्बंधित 1, जल निगम ग्रामीण विभाग से सम्बंधित 1, कुल 132 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में आई ए एस जवाइंट मजिस्ट्रेट ,उपजिलाधिकारी फतेहपुर आरपी जगत साईं,सी ओ फतेहपुर जगत राम कनोजिया, तहसीलदार फतेहपुर नर सिंह नारायण वर्मा, नायब तहसीलदार कुर्सी रामजी द्विवेदी, कोतवाल फतेहपुर डी के सिंह, आदि मौजूद रहें। अधिकारीयों ने जनता की समस्याओ को सुना.। समस्याओ का मौके पर ही सम्बंधित अधिकारीयों द्वारा निस्तारण कराया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील स्तरीय सभी विभागों के अधिकारी मौजूद, साथ सर्किल के सभी कोतवाली प्रभारी उपस्थित रहे।

बहुआयामी समाचार
ब्यूरो रिपोर्ट इन्द्र जीत वर्मा

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *