रिपोर्ट:रजत पाण्डेय

शाहजहांपुर – बताते चलें कि निगोही पुलिस ने नशे के खिलाफ एक बड़ी कार्यवाही की है जहां नशा विरोधी अभियान के तहत निगोही पुलिस ने एक युवक के कब्जे से बोरी में भरा डोडा पोस्त (छिलका) बरामद किया है। पुलिस ने अरेली गांव में जुबैर पुत्र छोटेलल्ला उर्फ पनेहरा निवासी तालगांव को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से एक बोरी में भरा 5.2 किलो डोडा छिलका बरामद हुआ है फिलहाल पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया है वहीं पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र, सिपाही अजमेर,पूरनलाल व दीपू शामिल रहे।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed