संवाददाता:- मोहम्मद फैज़ान

बिजनौर। जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह शेरगढ़ निवासी वेदप्रकाश (40) पुत्र नोबहार सिंह अपनी मां विद्या देवी (65) के साथ बाइक पर सवार होकर सुरजननगर के निकला। गांव से निकलकर मुख्य मार्ग पर कुछ दूर चलते ही उनकी बाइक में किसी वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में वेदप्रकाश और उसकी मां विद्या देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को परिजन उपचार के लिए काशीपुर ले जा रहे थे, वेदप्रकाश की रास्ते में मौत हो गई। वहीं, घायल विद्या देवी की उपचार के दौरान काशीपुर में निजी अस्पताल में मौत हो गई। घटना से मृतक के परिजनो में कोहराम मचा है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed