MD न्यूज़ क्राइम ब्यूरो मनोज मिश्रा

लखीमपुर खीरी।विकास खण्ड मितौली की ग्राम पंचायत लोहन्ना लोहागढ की गौशाला में आज भारतीय हिन्दू परिषद गौरक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगमोहन मिश्रा जी के जन्म दिवस पर विशेष आयोजन किया गया ।जिसमें मुख्य अतिथि भारतीय हिन्दू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवनेश महाराज उपस्थित रहे ,वहीं गौ रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगमोहन मिश्रा जी के जन्म दिवस पर गौ माता को भंडारे की दावत दी गई ।जिसमें ब्रेड पाव रस केला रोटी मिष्ठान हरा चारा बन्द गोभी बरसीम आदि भारी मात्रा खिलाया गया। इतना ही नहीं आने वाली गर्मी को देखते हुए गौशाला में गौ माता के ऊपर पंखे लगवाए गए जो की एक सराहनीय कदम है ।वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ रक्षा दल ने कहा की जिस भी सनातनी के घर में जन्मदिवस शादी समारोह या कोई भी खुशी का मौका त्यौहार आदि हो तो गौशाला जाएं और गौशाला में गौ माता की सेवा करें और उनके लिए हरे चारे दाने रोटी इत्यादि की व्यवस्था कर पुण्य के भागीदार बने।

इस मौके पर संस्थापक राष्ट्रीय प्रभारी पवनेश महाराज, वा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगमोहन मिश्रा जी, प्रदेश संरक्षक BHP सन्त किशोर पाण्डेय जी, प्रदेश प्रभारी गौ रक्षा दल पारस अवस्थी जी ,प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा विपिन अवस्थी जी ,प्रदेश संरक्षक मुख्य प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री सनातन आर्मी शिवांश अवस्थी जी ,मंडल मीडिया प्रभारी गौ रक्षा दल महेंद्र मौर्य जी ,जिला महामंत्री किसान संघ दिवाकर पाण्डेय जी ,जिला उपाध्यक्ष गौरव हरीश रावत जी, जिला उपाध्यक्ष छात्र संघ ऑफिशियल मिश्रा जी, तहसील अध्यक्ष आयुष शुक्ला, अंकित राठौर तहसील उपाध्यक्ष ,जिला प्रभारी गौ रक्षा दल नितिन शर्मा जी , सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे। भारतीय हिंदू परिषद के पदाधिकारी का भव्य स्वागत करते हुए प्रोग्राम को समापन की गति में ले जाया गया। किया और उन्होंने कहा आप गौशाला आते रहेंगे देखभाल करते रहेंगे तो गौ माता की दशा और दिशा दोनों सुधरती रहेगी। यह सुझाव देते हुए भारतीय हिंदू परिषद के सभी पदाधिकारी व क्षेत्रियों के साथ मीटिंग संपन्न हुई।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed