रिपोर्ट:रोहित सेठ
🔵आधुनिक तकनीक से उत्पादन व पैकेजिंग देख काशी वासी हतप्रभ।
🔵भ्रमण के दौरान काशी वासियों से मिले बनास काशी डेयरी संकुल के चेयरमैन शंकर भाई चौधरी,ली सेल्फी।
वाराणसी 03 मार्च:- 23 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बनास काशी डेयरी संकूल का लोकार्पण कर काशी वासियों को बड़ी सौगात दी है। बनास काशी डेयरी संकुल के स्थापित होने के पश्चात आसपास के किसानों एवं पशु पालकों के लिए आर्थिक उन्नति के द्वार खुल गए हैं।
आज बनास काशी डेयरी संकुल का भ्रमण करने के लिए वाराणसी लोकसभा अंतर्गत सारनाथ क्षेत्र से बड़ी संख्या में किसान, दुग्ध उत्पादक,विक्रेता, विद्यार्थियों आदि ने प्लांट का भ्रमण किया।
इस अवसर पर बनास काशी डेयरी संकूल के चेयरमैन शंकर भाई चौधरी ने उपस्थित लोगों को प्लांट भ्रमण के दौरान बताया कि इस डेयरी संकूल के माध्यम से आसपास के गांवों के दुग्ध उत्पादकों को उनके दुध का अधिकतम मूल्य मिलेगा साथ ही उपभोक्ताओ को न्यूनतम मूल्य पर शुद्ध और पौष्टिक दुध, पनीर, मिठाई, आइसक्रीम आदि मिलेगी
भ्रमण के दौरान काशी वासियों ने देखा कि बिना हाथ लगाए उत्पादन व पैकेजिंग आधुनिक व कंप्यूटराइज्ड मशीनों द्वारा हो रही है। प्रबंध समिति ने काशी वासियों को बताया कि बनास काशी डेयरी संकुल द्वारा दुग्ध की क्वालिटी के हिसाब से मूल्यांकन कर बाजार भाव से अधिक दामों पर दूध क्रय किया जाता है ताकि लोगों को उच्च गुणवत्ता का दूध उपलब्ध हो सके और किसानों की आय में बढ़ोत्तरी हो। लोगों ने गोपालन के साथ दूध कलेक्शन,दूध से निर्मित होने वाली विभिन्न वस्तुओं की आधुनिक तकनीक द्वारा पैकेजिंग को नजदीक से देखा।
अमूल प्लांट के भ्रमण के दौरान काशी वासियों के सहयोग के लिए जिला महामंत्री संजय सोनकर, महानगर महामंत्री अशोक पटेल, जगदीश त्रिपाठी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
