रिपोर्ट:रजत पाण्डेय

शाहजहांपुर – कलान में 102 एंबुलेंस रासा नगरिया गांव से गर्भवती महिला को उसावां पीएचसी ले जा रही थी। चालक की लापरवाही के चलते अनियंत्रित होकर एम्बुलेंस खाई मे जा गिरी। लोगों ने तत्काल मदद करते हुए सभी को बाहर निकाला। दुर्घटना मे एंबुलेंस में बैठे सभी लोग बाल-बाल बच गए। घटना को देख सभी के हाथ पैर कांप गए। सोमवार की सुबह लगभग 6:30 बजे रासानगरिया निवासी रमन पाल की पत्नी मोनी को प्रसव पीड़ा हुई। सूचना पर पहुंची 102 एंबुलेंस गर्भवती महिला को लेकर उसावा पीएचसी जा रही थी।

एंबुलेंस जैसे ही बाराकला जाने बाले तिराहे पर पहुंची तभी अचानक एंबुलेंस की स्टेरिंग का स्टेंड टूट गया। जिससे अनियंत्रित होकर एंबुलेंस खाई में जा गिरी। एंबुलेंस चालक ने बताया कि स्टेरिंग का स्टैंड टूटने की वजह से यह हादसा हुआ है। वहीं हादसे के बाद 108 एंबुलेंस से मरीज को पीएचसी उसावा भेजा गया। बताया जा रहा एंबुलेंस में गर्भवती महिला मोनी व महिला मरीज की सास को हल्की चोटे आई हैं सूचना पर पहुंची चौकी पुलिस ने ग्रामीणो व ट्रैक्टर की मदद से एंबुलेंस को बाहर निकाला गया। घटना को देख सभी के हाथ पैर कांप गए। तो वहीं एक बड़ा हादसा होने से टल गया। बताया जा रहा है कि पीएचसी उसावा पर महिला ने शिशु को जन्म दिया। दोनों स्वस्थ हैं।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed