🔵महाशिवरात्रि पर प्रबुद्धजनों ने गंगाधर को अर्पित किए पंचधार।
🔵पंचाक्षरी मंत्रों और हर-हर महादेव के उद्घोष से गूंजा प्रांगण।
🔵मीरापुर बसही में प्रबुद्धजन काशी और मां लक्ष्मी प्राचीन तालाब ट्रस्ट चंद्र वाटिका की ओर से आयोजित सामूहिक रुद्राभिषेक समारोह में पूर्व जिला जज समेत पांच मुख्य यजमान हुए शामिल।

वाराणसी। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शुक्रवार को मीरापुर बसही स्थित प्राचीन महादेव मंदिर प्रांगण के तालाब तट पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 101 दंपतियों ने सपरिवार सामूहिक रुद्राभिषेक किया। प्रबुद्धजन काशी और मां लक्ष्मी प्राचीन तालाब ट्रस्ट चंद्र वाटिका की ओर से आयोजित सामूहिक रुद्राभिषेक समारोह में पंचाक्षरी मंत्रोच्चार के बीच पूर्व जिला जज डॉ.अजय कृष्ण विश्वेश, कैप्टन मोहन प्रसाद यादव, आईपीएस संतोष, और डॉ विजय प्रताप सिंह मुख्य ने सपत्नीक गंगाधर का दूध दही शहद गन्ने के रस गंगाजल (पंचामृत) की पंचधार से अभिषेक किए। ॐ नमो भगवते रूद्राय नम: ॐ नमः शिवाय, ॐ इं क्षं मं औं अं, ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् मंत्र और शिवतांडव स्तोक्तद्र के श्लोकों से तालाब तट गुंजायमान हो उठा।


प्रारंभ में यजमानों ने ॐ गणेश-अम्बिके नम:आसनार्थे अक्षतान समर्पयामि! ॐ गणेशाम्बिकाभ्यां नम:स्नानार्थ जलं समर्पयामि मंत्र का उच्चारण कर गौरी गणेश का आह्वान किया। अधिन्यास के बाद यजमानों ने 54 मिनट अनवरत सिंघी के जरिये 2500 लीटर पंचधार ओमकार को अर्पित किए। यजमानों ने नैवेद्य पुष्प वस्त्र अक्षत आदि से श्रृंगार पार्थिव शिवलिंग की आरती उतारी। पांच आचार्य और 35 बटुकों ने अनुष्ठान को संपन्न कराया। रुद्राभिषेक के बाद आयोजित भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान डॉ संजय सिंह गौतम, दीपा सिंह, देव कुमार राजू, मनीष पटेल, अनिता पटेल, किशन सेठ आदि मौजूद रहे।

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *