सहसवान/बदायूं : लोकसभा सीट से समाजवादी प्रत्याशी शिवपाल सिंह यादव शुक्रवार को अपने काफिले के साथ सहसवान पहुंचे । टिकट मिलने के बाद तीन दिन के चुनावी दौरे पर आए शिवपाल यादव का सहसवान पहुंचने पर कई स्थानों पर उनका और साथ उनके पुत्र आदित्य यादव का फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया । इस दौरान उन्होंने कहा आज उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश में बीजेपी को हराना जरूरी है समाजवादी पूरे प्रदेश में 80 सीट जीत कर इंडिया गठबंधन के साथ केंद्र में सरकार बनाएगी बदायूं की सीट हमेशा से समाजवादी की रही है । इससे पूर्व भी स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव प्रोफेसर रामगोपाल धर्मेंद्र यादव सांसद हुए अब मैं चुनाव मैदान में आया हूं बीजेपी को आने देते हुए कहा बीजेपी झूठ के राजनीति करती है जबकि समाजवादी समाज की हित की बात करती है विधायक बृजेश यादव ने कार्यक्रम को संबोधित किया ।

इस दौरान शिवपाल सिंह ने कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की इससे पूर्व शहबाजपुर पुलिस चौकी पर समाजवादी नगर अध्यक्ष शादाब,नवाब मियां, हाफिज इरफान जहांगीराबाद चौराहे पर समाजवादी विधानसभा अध्यक्ष नवाब सिंह यादव अकबराबाद चौराहे पर पूर्व ब्लाक प्रमुख नेम सिंह यादव राहुल यादव,अमन,असलम ने फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया । इस मौके पर शिवपाल सिंह यादव के साथ विधायक बृजेश यादव उनके पुत्र आदित्य यादव समाजवादी युवा नेता गयासुद्दीन उर्फ गुड्डू आदि मौजूद रहे

✒️ Alok Malpani Editor in chief. (MD News Bareilly Zone)

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *