वंदे मातरम के उद्घोष से किया अखंड हिंद फौज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत।- डॉ गीता रानी।

रोहित सेठ

वाराणसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विजय रैली का शुभारंभ बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हुआ। सोनारपुरा गोदौलिया से होते हुए विश्वनाथ मंदिर पर दर्शन पूजन के साथ समाप्त हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक झलक के लिए काशी की जनता उमड़ पङी.और जगह-जगह पर नरेंद्र मोदी का पुष्प बर्षा से स्वागत हुआ और चारों तरफ जय श्री राम के नारों से काशी राममय हो गया।
डॉक्टर गीता रानी सह संयोजक श्रम प्रकोष्ठ काशी क्षेत्र के नेतृत्व में एवं पंकज चौबे के साथ बंगाली टोला इंटर कॉलेज के पास सोनारपुर पॉइंट 6 के स्टेज से अखंड हिंद फौज के छात्र छात्राओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सेल्यूट किया भारत माता की जय और वंदे मातरम का नारा लगाया। अखंड हिंद फौज के छात्र छात्राएं वंदे मातरम का नारा लगाते हुए बहुत ही उत्साहित थे।डॉ गीता रानी ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारतीय फौजी पहले से ज्यादा सशक्त हो गए हैं, दुश्मन देश में घुसकर आतंकी को मार गिराते हैं। हमारे प्रधानमंत्री सनातन संस्कृति अनुसंधान विज्ञान को समृद्ध संरक्षित और पुनर्जीवित कर रहे हैं।
कार्यक्रम में डॉ राजेश मिश्रा (पूर्व सांसद)डॉक्टर अवधेश सिंह विधायक पिड्ररा का आशीर्वाद प्राप्त हुआ।
आशुतोष ओझा विद्यासागर उपाध्याय. धीरज,साहिल, दीक्षा शालू , नंदनी,धर्मेंद्र पांडे, नीता सिंह, लक्ष्मी अग्रहरि इत्यादि का विशेष सहयोग रहा।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed