एमडी न्यूज गोंडा रिपोर्टर – अजीत यादव
गोण्डा। रविवार को झिलाही बाजार में सरदार सेना संगठन विस्तार हेतु एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संगठन के जिला अध्यक्ष गोंडा राम प्रकाश वर्मा ने बताया कि श्याम सुंदर इंटर कॉलेज पटेल नगर झिलाही बाजार गोंडा में यह बैठक आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने शामिल होकर समाज के हित में अपने विचार एवं सुझाव साझा किए। बैठक में मुख्य रूप से समाज की एकता, संगठन की मजबूती और सामाजिक उत्थान को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई।

जिला अध्यक्ष ने कहा कि किस तरह से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाए और समाज के हर वंचित व्यक्ति तक मदद पहुंचाई जाए, इस पर रणनीति बनी। सरदार सेना जिला अध्यक्ष राम प्रकाश वर्मा ने बैठक में आये हुए सभी लोगों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिन्होंने अपना बहुमूल्य समय देकर बैठक को सफल बनाया, वह बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि “एकता ही हमारी शक्ति है, समाज का सम्मान ही हमारा संकल्प है।” सरदार सेना का उद्देश्य समाज को शिक्षित, संगठित और सम्मानित बनाना है। बैठक में हरिराम वर्मा बीडीसी मलारी, एडवोकेट राम सिंह वर्मा, किसान यूनियन जिला सचिव स्वामीनाथ वर्मा, क्रिएटर संदीप वर्मा, राम मिलन, सिपाही वर्मा, विक्रम वर्मा, केशव राम प्रधान नौबरा, अनमोल वर्मा गायक, बछराज वर्मा किसान यूनियन सहित बड़ी संख्या में समाज के युवा, बुजुर्ग और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
