चिकित्सा सेवा और सामाजिक योगदान के लिए मिला सम्मान, बोले- मरीजों की सेवा ही हमारा संकल्प

रिपोर्ट_ मोहम्मद अशफाक

गोला गोकर्णनाथ, लखीमपुर खीरी।

चिकित्सा सेवा और जनहित के क्षेत्र में सराहनीय योगदान के लिए गोला गोकर्णनाथ के प्रतिष्ठित गैलेक्सी हॉस्पिटल एंड मैटरनिटी सेंटर, खुटार रोड के चिकित्सक डॉ. मोहम्मद अली हमज़ा को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से प्रशंसा-पत्र प्रदान किया गया है। 2 अक्टूबर 2026 को जारी इस प्रशस्ति-पत्र को उनकी चिकित्सा सेवाओं एवं सामाजिक योगदान के प्रति सराहना के रूप में देखा जा रहा है।

मुख्यमंत्री की ओर से प्रशंसा-पत्र प्राप्त होने पर डॉ. मोहम्मद अली हमज़ा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे अपने लिए गौरव के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी बताया। उन्होंने कहा कि चिकित्सा केवल एक पेशा नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का माध्यम है। मरीजों को बेहतर उपचार, संवेदनशील देखभाल और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना उनका हमेशा से प्रयास रहा है।

उन्होंने कहा कि गैलेक्सी हॉस्पिटल एंड मैटरनिटी सेंटर के माध्यम से मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। यह सम्मान केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि मरीजों के विश्वास, सहयोगियों के समर्पण और पूरी टीम की मेहनत का परिणाम है।

डॉ. हमज़ा ने आगे कहा कि भविष्य में भी वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ चिकित्सा सेवाओं को आगे बढ़ाने तथा समाज के जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।

मुख्यमंत्री की ओर से प्राप्त यह प्रशस्ति-पत्र डॉ. मोहम्मद अली हमज़ा के लिए सम्मान के साथ चिकित्सा एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में आगे और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा भी है।

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *