एमडी न्यूज गोंडा रिपोर्टर- अजीत यादव
गोण्डा।रविवार को डा. अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच जिला गोंडा के कार्यालय पर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन बाबू हेमंत राव जी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। बैठक में सर्वसम्मति से कई प्रस्ताव पारित किए गए।
पहली प्रमुख मांग* – अम्बेडकर चौराहा से जो डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा नगर पालिका व जिला प्रशासन गोंडा द्वारा हटा दी गई है, उसे पुनः उसी स्थान पर स्थापित किया जाए और उसका प्रारूप स्तूप के रूप में बनाया जाए। साथ ही साथ जिन महापुरुषों ने बाबा साहब की प्रतिमा स्थापित किया और कराया है, उनके नाम का उल्लेख अवश्य किया जाए ताकि आने वाली पीढ़ी को उनके योगदान की जानकारी मिल सके।

दूसरी प्रमुख मांग* – जिलाधिकारी गोंडा द्वारा दिनांक 25-11-2026 को जारी सूची में केवल 60 स्थलों का नाम ही अंकित है। कई महापुरुषों के महत्वपूर्ण स्थल छूट गए हैं, उनको भी सम्मिलित किया जाए। बैठक में विशेष रूप से दो स्थलों का नाम प्रस्तावित किया गया –
1- सिद्धार्थ बुद्ध विहार ग्राम – सिसऊर अन्दूपुर मजरा अन्दूपुर विकास क्षेत्र – पंडरी कृपाल जिला – गोंडा
2- छत्रपति शाहू जी महाराज संस्थान – जिला ग्राम – सिसऊर अन्दूपुर, मजरा – सिसऊर विकास क्षेत्र – पंडरी कृपाल जिला – गोंडा
मंच ने मांग की है कि इन दोनों स्थलों का जीर्णोद्धार कराया जाए और इन्हें पर्यटन/महापुरुष स्थल सूची में शामिल किया जाए। बैठक में अपने विचार रखते हुए बाबूलाल, नन्द किशोर वर्मा टैक्स एडवोकेट अध्यक्ष छत्रपति शाहू जी महाराज संस्थान जिला गोंडा, सविता वर्मा अध्यक्ष माता साबित्री फाउंडेशन जिला गोंडा, प्रेम राज, राधेश्याम भास्कर अध्यक्ष पंचशील सेवा समिति उप्र, हनुमान प्रसाद अध्यक्ष डा अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच जिला गोंडा ने कहा कि महापुरुषों के सम्मान और उनके स्थलों की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मंच का संचालन बीपी विवेक जी ने किया। इस अवसर पर राकेश वर्मा, अजय कुमार, जयराम सुमन, संजय कुमार, राम गुलाम चौधरी, राधेश्याम कन्नौजिया, हरिश्चंद्र भारती, राकेश कुमार बौद्ध, पप्पू बौद्ध, मंजूर अली आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।
