एमडी न्यूज़ बहु आयामी में समाचार पत्र एवं न्यूज़ चैनल
लोकेशनरामपुर
ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की

विभिन्न समाजों की महिला पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सहभागिता करते हुए महिलाओं से सीधा संवाद स्थापित किया गया तथा उन्हें मतदाता जागरूकता और नारी शक्ति के प्रति जागरूक एवं प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर एवं गायत्री मंत्र के उच्चारण के साथ किया गया। बैठक में महिलाओं की सामाजिक भागीदारी, लोकतांत्रिक जिम्मेदारी और आगामी चुनावी तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में सभी महिला पदाधिकारियों से आग्रह किया गया कि वे सबसे पहले अपने परिवार से मतदाता जागरूकता अभियान की शुरुआत करें। परिवार के सभी पात्र सदस्यों के मतदाता पहचान पत्र एवं वोट बनने की स्थिति की जानकारी लें। यदि परिवार में किसी नए सदस्य का वोट बनना शेष है, तो उसे तत्काल बनवाने के लिए आवश्यक कदम उठाएं।

इसके साथ ही महिलाओं से अपने मोहल्ले और आसपास के क्षेत्रों में भी सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की गई। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में ऐसे लोगों की पहचान की जाए, जिनका अभी तक वोट नहीं बना है या जो नए मतदाता के रूप में पंजीकरण कराने के पात्र हैं। ऐसे लोगों को जागरूक कर उनका मतदाता पंजीकरण कराने में हरसंभव सहयोग किया जाए।

बैठक में इस बात पर भी जोर दिया गया कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने और आगामी चुनावी तैयारियों को सफल बनाने की जिम्मेदारी केवल संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक जागरूक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है।

अंत में सभी महिला पदाधिकारियों से मतदाता जागरूकता अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने और समाज में नारी शक्ति की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।

7 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *